फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

बारातियों की बस पलटी, आठ बाराती घायल

विज्ञापन
accident
जम्मू। कानाचक पुलिस स्टेशन अंतर्गत घो मन्हासा में बरातियों से भरी एक बस तीखे मोड़ पर पलट गई। इसमें दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बरात लौट रही थी। तभी बस चालक का एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। बस में बैठे कुछ बरातियों को उनके घर छोड़ा जा चुका था। जबकि 15 से 20 बाराती बस में ही थे। घटना होने के बाद शोर मचा तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राजन, सुनील, राजिंदर कुमार, शुभम, विनोद कुमार, अंग्रेज सिंह, करण, अशोक कुमार शामिल हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में बरातियों के इस तरह सड़क दुर्घटना में घायल होने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बेलीचराना इलाके में एक मिनी बस पलट गई थी। इसमें भी बराती सवार थे। यात्रियों की बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई थी। बाकी के 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed