फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत

विज्ञापन
accident
जम्मू। चिन्नौर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक बजेश लाल उत्तर प्रदेश के फिरोजादबाद का रहने वाला था। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। पलटते ही बृजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति
जम्मू। शहर के अफगान मोहल्ले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय साहनी के तौर पर हुई है। रविवार को वह अपने ही कमरे में फंदे से लटकता मिला। जानकारी अनुसार शनिवार रात को संजय अपने कमरे में सोया था। सुबह होने पर वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, इस पर परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसे फंदे से लटकता पाया। मौके पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरवाल रेलवे पुल पर अज्ञात का शव बरामद
जम्मू। नरवाल रेलवे पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। रविवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को उठाकर जीएमसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर निगलने से महिला की मौत
जम्मू। झज्जर कोटली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही घर में जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार जहर निगलने के बाद जब नेका बीवी की हालत बिगड़ी तो उसे दंसाल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे जीएमसी रेफर किया गया। जीएमसी पहुंचने पर कुछ देर उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed