{"_id":"661dc631ff75facca00aa657","slug":"accident-in-reasi-reasi-news-c-10-1-jmu1041-341748-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी बढ़ने पर नाले में फंसे टवेरा सवार पांच लोग, पुलिस ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी बढ़ने पर नाले में फंसे टवेरा सवार पांच लोग, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रियासी में सैरी नाला पार करते टवेरा गाड़ी सवार पांच लोग पानी का बहाव बढ़ने पर बीच में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे का है। मनसू निवासी पांच लोग डेरा बाबा से टवेरा में वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ते सैरी नाला को वे पार कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से नाले में पानी का बहाव बढ़ गया। अचानक पानी बढ़ने से गाड़ी बीच फंस गई। पता चलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत कर नाले में फंसे चालक तारिक हुसैन, बेगम, शमीम अख्तर, आदिल (4), मारीन अख्तर (1) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।