{"_id":"6663a086b2d166564204d4b5","slug":"accident-in-bishnah-ring-road-samba-news-c-392-1-bnj1001-100196-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह रिंग रोड पर स्कॉर्पियो और वीडियो कोच बस में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह रिंग रोड पर स्कॉर्पियो और वीडियो कोच बस में टक्कर
Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह रिंग रोड पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और पंजाब नंबर वीडियो कोच बस के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों गाड़ियों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। यह हादसा बिश्नाह कुंजवानी बाईपास मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास रिंग रोड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (जेके02बीटी0801) बिश्नाह से कुंजवानी की तरफ जा रही थी और पंजाब नंबर वीडियो कोच बस (पीबी65एएस7581) मीरां साहिब से विजयपुर की तरफ आ रही थी। बिश्नाह रिंग रोड पर बने अंडरपास से गुजरते वक्त दोनों में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अंडरपास के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। बिश्नाह पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद