{"_id":"64974f84e354ad434208a076","slug":"accident-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-48-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना के वाहन से हुई टक्कर, कार सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना के वाहन से हुई टक्कर, कार सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी घायलों को जम्मू जीएमसी किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। राजोरी रोड पर शुक्रवार रात एक कार और जोंगा (सेना का वाहन) की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजोरी रोड पर आर्मी गेट गांव खुगा मोड़ पर एक वैगनार कार (जेके02सीएच-2039) सुंदरबनी से अखनूर जाने वाले रास्ते पर विपरीत दिशा से आ रही 407 जोंगा से टकरा गई। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चक्षु गोयल (25) निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू, मुनीष रैना (25) निवासी बिश्नाह और विजय सिंह (50) निवासी पलांवाला के रूप में हुई है। इन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में तीनों लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया। जोंगा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।