{"_id":"662d90a4d7ba6248b70593b4","slug":"accident-dsp-of-cbi-died-jammu-news-c-10-jam1008-349524-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीबीआई में तैनात डीएसपी की हादसे में मौत, परिवार ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीबीआई में तैनात डीएसपी की हादसे में मौत, परिवार ने की जांच की मांग
विज्ञापन
मृतक डीएसपी प्रशांत का फाइल फोटो
-शुक्रवार देर रात ज्यूल चौक में हुआ सड़क हादसा, बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे थे
-प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंधेरे में स्पीड ब्रेकर नहीं दिखा, बाइक हुई स्लिप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में कार्यरत और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी की बीसी रोड के पास ज्यूल चौक में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक डीएसपी की पहचान 52 वर्षीय प्रशांत शर्मा के रूप में हुई। वह शुक्रवार की रात को अपनी बाइक से केसी से ज्यूल चौक की तरफ आ रहे थे। अंधेरे में स्पीड ब्रेकर न दिखने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। वह नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है, जो सभी पहलुओं पर जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी।
जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रशांत शर्मा पनामा चौक स्थित सीबीआई के कार्यालय में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात ज्यूल चौक पास बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डीएसपी प्रशांत सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। डीएसपी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि रात 12:30 हमें सड़क हादसे ही जानकारी मिली। इसके बाद हम अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह बच नहीं पाए। परिवार सदस्यों ने कहा कि हम नहीं मानते की सिर्फ सड़क हादसे में प्रशांत की मौत हुई है। उनके सिर्फ सिर में चोट आई है, शरीर के अन्य किसी हिस्से में चोट नहीं आई है। ऐसे में हम मामले की जांच की मांग करते हैं। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड ने किया है।
-- --
हादसे वाली जगह पर काफी अंधेरा रहता है
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि रात को 11 बजे एक बाइक आई जिसकी गति तेज थी। ज्यूल चौक में स्पीडब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई और स्लिप होती हुई काफी आगे तक चली गई। उनके सिर में चोटें आई। वहां से उनको उठाया और वाहन में जीएमसी पहुंचाया गया। मौजूद लोगों ने कहा कि रात के समय हादसे वाली जगह पर काफी अंधेरा रहता है। स्पीडब्रेकर होने का पता नहीं चलता, इससे सड़क हादसे का खतरा बना रहता है।