फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

खाई में गिरी कार, महिला की रीड की हड्डी टूटी, एक अन्य घायल

विज्ञापन
accident
डोडा के भलेसा में दुर्घटना का शिकार हुई कार। - फोटो : UDHAMPUR
डोडा। किलोतरान से भटियास की ओर जाते समय शोरान के पास एक ऑल्टो कार (जेके06बी-3105) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में एक युवती की रीड की हड्डी टूट गई है, और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा डोडा के भलेसा में हुआ है। एक कार में सवार होकर परवेज अहमद (35) पुत्र अख्तर हुसैन और नाहिदा बेगम (24) पत्नी मोहम्मद इरफान दोनों निवासी गुंदोह भटियास की ओर जा रहे थे। भलेसा में पहुंचकर इनकी कार सड़क से फिसलकर लगभग डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने इस दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने बताया कि महिला की रीड की हड्डी टूट गई है, जबकि पुरुष को सिर में कुछ चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed