{"_id":"660c72261c57118f53080f64","slug":"accident-death-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100995-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : बस छूटने पर बहन को कॉलेज छोड़ने गया, लौटते वक्त बाइकों की टक्कर में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : बस छूटने पर बहन को कॉलेज छोड़ने गया, लौटते वक्त बाइकों की टक्कर में गई जान
Wed, 03 Apr 2024 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:31 AM IST
सार
आरएस पुरा के सलेहड-आरएस पुरा सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की तहसील आरएस पुरा के सलेहड-आरएस पुरा सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंकुश चौधरी (19) निवासी जगतु चक के रूप में हुई है। वह बस छूटने पर बहन को कॉलेज छोड़ने गया था। वापस लौटते हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। अंकुश चौधरी बाइक पर चचेरी बहन को कॉलेज छोड़ने के लिए आरएस पुरा गया था। वहां से वापस लौटते समय आरके पैलेस मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अंकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि अंकुश की बाइक चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंकुश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकुश बीए भाग एक का छात्र था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी बाइक के फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता की भी 15 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि अंकुश के पिता पुलिस विभाग में थे। उनकी भी 15 साल पहले रामबन जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अंकुश की मौत से गांव जगतू चक में मातम पसरा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई सहमा हुआ बैठा रहा। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर चौराहा होने व पुल पर रेलिंग न होने के कारण अकसर सड़क हादसे होते रहते हैं।
पड़ोसी की बाइक लेकर गया, मां को कहा-चाय आकर पीता हूं
अंकुश चौधरी घर में सुबह सो रहा था। तभी चचेरी बहन ने आकर कहा कि आरएस पुरा कॉलेज में जाने के लिए बस छूट गई है। इस पर अंकुश पड़ोसी की बाइक लेकर बहन को छोड़ने के लिए निकलने लगा तो मां ने कहा कि चाय बन गई है और पीकर जा। लेकिन, अंकुश ने कहा कि वापस आकर चाय पी लूंगा। पर न जाने भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अंकुश परिजनों के साथ ठंडी खुई विजयपुर में गया था। सोमवार को देर रात परिवार के साथ घर पहुंचा था।