{"_id":"5ef0a41c288b776eab2d8a57","slug":"accident-at-narwal-in-jammu-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः नरवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, जन्मदिन पर घरवालों को मिली बेटे की मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः नरवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, जन्मदिन पर घरवालों को मिली बेटे की मौत की खबर
Mon, 22 Jun 2020 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
नरवाल सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के नरवाल इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इलाके में स्विफ्ट कार डिवाइडर पार कर दूसरे वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान मानव बनोत्र पुत्र मदन लाल निवासी गोरखा नगर, मन्नत पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी गोरखा नगर जम्मू के रूप में हुई है। वहीं अभिषेक और आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक आज जन्मदिन था
सड़क हादसे में जान गवाने वाले युवक मानव बनोत्र का आज जन्मदिन था। वहीं उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।