{"_id":"69a4344ded0e37472a035ab6","slug":"accident-at-kwar-nagseni-power-project-side-vehicle-fell-down-one-injured-two-dead-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल
Sun, 01 Mar 2026 06:14 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:14 PM IST
सार
किश्तवाड़ के क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट के पास एक वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले के क्वार नागसेनी पावर प्रोजेक्ट साइट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस बीच, एक शव को चिनाब नदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। दूसरे मृतक की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन