{"_id":"619a8c135110094dc6060885","slug":"accident-akhnoor-news-jmu2483227152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सौहल रोड पर रविवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को सौहल रोड के गांव पलवां पर एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। वह गंभीर हादसे का शिकार हो गया। उसकी पहचान अरुण कुमार निवासी पलवां के रूप में हुई। आसपास लोगों ने उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में दाखिल किया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
बस की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल
सांबा। जिले के बाडियां क्षेत्र में बस की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। उन्हें विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद बाडियां क्षेत्र के हाईवे पर एक स्कूटी न. जेके 02 बीपी 6585 को बस न. जेके 21 ए 0573 ने टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। उनकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र तिरलोक सिंह और उनकी पत्नी हरविन्द्र कौर निवासी कीर पिंड आरएस पुरा के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
स्कूटी की टक्कर से एक की मौत
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना अंतर्गत शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति की स्कूटी की टक्कर से मौत का मामला सामने आया है। रतन लाल शर्मा निवासी सरोर अड्डा कार्थोली पैदल पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार केवल कुमार निवासी घगवाल ने उसे टक्कर दे मार दी। वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद