{"_id":"615369c48ebc3e626d1ae193","slug":"accident-akhnoor-news-jmu2446409171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की चपेट में आने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की चपेट में आने से तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सौहाल मार्ग पर पैदल चल रहे एक युवक को विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी ने चपेट में ले लिया। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सौहाल रोड के गांव पलवां में पैदल चल रहे संदीप कुमार निवासी पंजग्राई को विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही स्कूटी नंबर जेके ओसीई 5423 ने चपेट में ले लिया। इस पर पैदल चल रहे युवक और स्कूटी पर सवार जीत कुमार और संजीव कुमार दोनों निवासी पहाड़ी बाला गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को उप जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी।
मोटरसाइकिल के आगे भैंस आई, चालक घायल
विजयपुर। थाना अंतर्गत गगौर के पास मोटरसाइकिल के आगे भैंस आने के कारण मोटरसाइकिल भैंस से साथ टकरा गई। इसमें चालक सुरेश सिंह (24) पुत्र जरनैल सिंह निवासी विजयपुर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे विजयपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां तैनात डॉक्टरों ने उसे जरूरी उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। विजयपुर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
बिश्नाह बाईपास रोड पर अज्ञात शव बरामद
बिश्नाह। वार्ड-1 बाईपास रोड पर बेसुध पड़े व्यक्ति को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने लोगों से उसकी शिनाख्त करानी चाही, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति कहीं बाहर का रहने वाला है। वह भीख मांगता था। थाना प्रभारी ने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव जीएमसी में रखवा दिया है। संवाद
महिला ने जहरीला पदार्थ निगला
मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
अरनिया। चौबीस वर्षीय एक महिला ने घर मेें जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार सदस्यों ने उसे उप चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। महिला ने बताया कि पति, देवर व सास आए दिन दहेज को लेकर ताने मारते रहते थे। मंगलवार को इन्होंने मुझे घर में पीटा, जिसके चलते मैंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति योगराज, सास व देवर सभी निवासी चक तारा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।