{"_id":"5eaee0c88ebc3e90294c344b","slug":"access-to-leh-will-be-done-only-after-phone-has-arogya-setu-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का फैसला, फोन में आरोग्य सेतु एप होने पर ही दिया जाएगा लेह में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का फैसला, फोन में आरोग्य सेतु एप होने पर ही दिया जाएगा लेह में प्रवेश
Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
सार
- एक मामला एप की मदद से ट्रेस होने पर प्रशासन का फैसला
- जोजिला और रोहतांग दर्रों के रास्ते से दाखिल होने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
आरोग्य सेतु
- फोटो : आरोग्य सेतु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में फिर से हॉटस्पॉट बने लेह जिले में अब फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए बिना किसी बाहरी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जोजिला दर्रे की ओर से कारगिल और हिमाचल की ओर से रोहतांग के रास्ते से आने वालों के फोन पर सबसे पहले मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप के डाउनलोड होने की पुष्टि की जाएगी। प्रशासन ने यह फैसला आरोग्य सेतु एप की मदद से एक मामले की पहचान होने के बाद लिया है।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने लेह जिले से 18 नए मामले सामने आने के बाद कड़ी पाबंदियां लगाने की जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। जिला मजिस्ट्रेट सचिन ने कहा कि लेह में इक्का दुक्का मामले आ रहे थे। एक साथ 18 पॉजिटिव मामलों का सामने आना बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
एक मामला आरोग्य सेतु एप की मदद से ट्रेस हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने अब आरोग्य सेतु एप को कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्र के अलावा लेह में दाखिल करने वाले हर शख्स के लिए अनिवार्य कर दिया है। जिले को ऑरेंज से अब रेड श्रेणी में लाया गया है। 16 मामले चुशोत योकमा गांव से आए हैं। इससे सटे दो अन्य गांवों को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इनकी ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन