फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP PROTEST in jammu city

परेड कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ABVP PROTEST in jammu city
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को प्राइवेट छात्रों का बिना रीवेल्यूएशन परिणाम घोषित किए परीक्षाएं करवाने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परेड कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। रीवेल्यूएशन परिणाम घोषित किए बिना छात्रों के परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन में जमकर बहस भी हुई। छात्रों ने मांग की कि उनका पहले रीवेल्यूएशन रिजल्ट घोषित किया जाए और फिर ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएं। अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी सारस्वत ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 15 जनवरी तक कोई भी परीक्षा नहीं करवाई जाएंगी। बता दें कि यह परीक्षा पांच जनवरी को आरंभ होनी थी। इसमें लगभग 300 प्राइवेट छात्रों ने हिस्सा लेना था। इस मौके पर चाहत आनंद, पल्लवी, निखारिका, कामिनी, तारिका और पीयूष खजूरिया, प्रदेश सह मंत्री नंदिता शर्मा समेत परिषद के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed