{"_id":"625fec83eff9e91c441c034e","slug":"abvp-protest-against-sac-decision-at-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अभाविप ने एसएसी के निर्णय के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क जाम कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अभाविप ने एसएसी के निर्णय के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क जाम कर नारेबाजी की
Wed, 20 Apr 2022 04:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:50 PM IST
सार
अभाविप ने एसएसी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरआरईटी शिक्षकों के समायोजन करने और मास्टर को लेक्चरर के तौर पर पदोन्नत करने तक कोई नई भर्ती नहीं करने के एसएसी के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन
ABVP Protest Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) के निर्णय के विरोध में जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय सड़क को जाम कर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। अभाविप ने आरआरईटी शिक्षकों के समायोजन करने और मास्टर को लेक्चरर के तौर पर पदोन्नत करने तक कोई नई भर्ती नहीं करने के एसएसी के फैसले का विरोध किया। उन्होंने शिक्षण अनुभव पात्रता को हटाने के साथ एससीईआरटी 2021 भर्ती अधिसूचना के पुन: विज्ञापन किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के राज्य सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि राज्य प्रशासनिक परिषद की तरफ से 2018 में एकमुश्त छूट के नाम पर सभी को पदोन्नत करने का फैसला लिया गया है, जिसके कारण करीब पंद्रह साल तक नई शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाएगी। एसएसी के इस फैसले का वे तब से विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश की सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने एससीईआरटी 2021 भर्ती अधिसूचना के फिर से विज्ञापित करने की मांग की। मुकेश ने कहा कि अगर सरकार सिर्फ पहले से नौकरी पाए हुए लोगों को ही पदोन्नत करती रहेगी तो ऐसे में नए पढ़े-लिखे युवा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका कैसे मिलेगा। उन्होंने सरकार से इन दोनों फैसलों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन