फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP Protest against SAC Decision at Jammu University

जम्मू: अभाविप ने एसएसी के निर्णय के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क जाम कर नारेबाजी की

Wed, 20 Apr 2022 04:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

अभाविप ने एसएसी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरआरईटी शिक्षकों के समायोजन करने और मास्टर को लेक्चरर के तौर पर पदोन्नत करने तक कोई नई भर्ती नहीं करने के एसएसी के फैसले का विरोध किया।

विज्ञापन
ABVP Protest against SAC Decision at Jammu University
ABVP Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) के निर्णय के विरोध में जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय सड़क को जाम कर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। अभाविप ने आरआरईटी शिक्षकों के समायोजन करने और मास्टर को लेक्चरर के तौर पर पदोन्नत करने तक कोई नई भर्ती नहीं करने के एसएसी के फैसले का विरोध किया। उन्होंने शिक्षण अनुभव पात्रता को हटाने के साथ एससीईआरटी 2021 भर्ती अधिसूचना के पुन: विज्ञापन किए जाने की भी मांग की।

विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के राज्य सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि राज्य प्रशासनिक परिषद की तरफ से 2018 में एकमुश्त छूट के नाम पर सभी को पदोन्नत करने का फैसला लिया गया है, जिसके कारण करीब पंद्रह साल तक नई शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाएगी। एसएसी के इस फैसले का वे तब से विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश की सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने एससीईआरटी 2021 भर्ती अधिसूचना के फिर से विज्ञापित करने की मांग की। मुकेश ने कहा कि अगर सरकार सिर्फ पहले से नौकरी पाए हुए लोगों को ही पदोन्नत करती रहेगी तो ऐसे में नए पढ़े-लिखे युवा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका कैसे मिलेगा। उन्होंने सरकार से इन दोनों फैसलों को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed