{"_id":"b0a23e0a48e12d62524910d1d5c5e2b2","slug":"about-1500-students-attended-juet-for-zoology","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूलोजी के लिए JUET में बैठे डेढ़ हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूलोजी के लिए JUET में बैठे डेढ़ हजार अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Jun 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय जम्मू के साथ ही मान्यता प्राप्त कालेजों में दाखिले के लिए रविवार को तीसरे दिन भी पांच सेशन में जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2014 की परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
इसमें सबसे ज्यादा जूलोजी विषय में 1556 परीक्षार्थी पहुंचे। इसके अलावा कामर्स विषय में भी उम्मीदवारों ने रुचि दिखाई। इन परीक्षाओं के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के अलावा भद्रवाह, पुंछ और लेह में दर्जनों केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
जुलाई के पहले हफ्ते घोषित होने वाले परिणामों के आधार पर ही विद्यार्थियों को पीजी विभागों में दाखिले की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। सोमवार भी पांच सेशन में विभिन्न विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी अधिकतम पांच विषयों में परीक्षा दे सकता है। तीसरे दिन परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय जम्मू में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
सुबह 8.30 बजे से पहले सेशन में बायोटेक/माइक्रो/बायोकेमिस्ट्री विषय में कुल 259 परीक्षार्थियों में 158 परीक्षा में बैठे। कश्मीरी विषय में कुल 24 उम्मीदवारों में 23 परीक्षा में बैठे। दूसरे सेशन में ह्यूमन जिनेटिक विषय में कुल 61 परीक्षार्थियों में 45 ही परीक्षा में बैठे।
उर्दू में छात्रों ने रुझान दिखाते हुए कुल 491 परीक्षार्थियों में से 382 परीक्षा में बैठे। तीसरे सेशन में रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस विषय में कुल 79 उम्मीदवारों में 50 परीक्षा में बैठे।