{"_id":"6421f9727e7c493686043187","slug":"aap-meeting-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-78998-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों ने कृषि विभाग पर लगाया गेहूं का खराब बीज बेचने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों ने कृषि विभाग पर लगाया गेहूं का खराब बीज बेचने के आरोप
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के किसान सेल की खौड़ में हुई बैठक
कृषि विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। आम आदमी पार्टी के किसान सेल ने सोमवार को खौड़ में बैठक की। इस दौरान सेल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी मुख्य समस्या पर कहा कि क्षेत्र के जिन किसानों ने गेहूं की 2967 किस्म बीजी है, उनके साथ धोखा हुआ है। क्योंकि बीज के उस बैग में उन्हें गेहूं की दो-तीन किस्मों के बीजों का मिश्रण दिया गया। इसका पता अब लग रहा है, जब पौधे पर फूल खिल रहा है। गेहूं के सभी पौधे अलग अलग दिख रहे हैं।
किसानों ने बताया कि गेहूं के पौधों की लंबाई भी बराबर नहीं है। यह धोखा हुआ है। इतना महंगा बीज खरीदने पर भी फसल की अच्छी पैदावार नहीं मिली है। किसानों ने कृषि विभाग से मुआवजे की मांग की है। किसानों की समस्या सुनने के बाद आप किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की उनकी पार्टी इस मामले को लेकर कृषि विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की तरफ से गेहूं की 2967 किस्म के नाम पर किसानों को गेहूं का मिलावटी बीज बेचा गया है, जोकि गलत है। कृषि विभाग के खिलाफ किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।