फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aag news

Jammu News: सुंगल गांव में सिलिंडर में धमाका, परिवार के तीन सदस्य झुलसे

विज्ञापन
aag news
अखनूर। गांव सुंगल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब परमाना तालाब के पास स्थित एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए।
विज्ञापन

घायलों को पहले अखनूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 50 वर्षीय राम लाल, उनकी पत्नी 40 वर्षीय ज्योति देवी व उनका बेटा 20 वर्षीय विकास के रूप में हुई। तीनों सुंगल, अखनूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार राम लाल हिंदुस्तान पेट्रोलियम की घरेलू गैस सिलिंडरों की गाड़ी चलाते हैं। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार राम लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी ज्योति देवी और बेटा विकास खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed