फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aag

मोबाइल शौचालय में लगी भीषण आग

विज्ञापन
aag
अखनूर में जियो पोता घाट मार्ग पर खडे मोबाइल शौचालय में लगी आग।
अखनूर। जियो पोता घाट जाने वाले मार्ग पर खड़े मोबाइल शौचालय वाहन में शनिवार को आग लग गई। इसमें वह पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में एक अन्य वाहन भी आ गया। उसका कुछ हिस्सा जल गया। आसपास खड़े अन्य छह वाहनों को चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के बस अड्डा के जियो पोता घाट मार्ग पर खडे़ मोबाइल शौचालय वाहन में शनिवार दोपहर बाद आग लग गई। कुछ समय बाद वाहन से ऊंची- ऊंची लपटें निकलनी शुरू हो गईं। वाहन में आग लगने का कारण पास लगे गंदगी के ढेर में लगी आग माना जा रहा है। पार्किंग स्थल पर खडे़ वाहन में लगी आग के समय आसपास बड़ी संख्या में वाहन खडे़ थे। दमकल कर्मियों के पहुंचने पर कर्मचारियों और लोगों ने सात वाहनों को हटा लिया। इसमें बंद खड़ी बोलेरो का शीशा तोड़ कर हटाया गया। मगर बोलेरो का आगे का कुछ हिस्सा जल गया। अन्य वाहनों को समय रहते हटा लिया गया। वहीं शौचालय वाहन में लगी आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। मगर वाहन का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो गया। बिना प्रयोग किए दो साल से खडे़ शौचालय वाहन आग के जल जाने पर क्षेत्र के लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करके बिना प्रयोग हो रहे वाहन को आग लगने में नगर पालिका की लापरवाही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ईओ रजत अबरोल ने बताया दो साल से खडे़ शौचालय वाहन को आग लगने से अधिकतर हिस्सा जल गया, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed