{"_id":"5807c3a24f1c1b592c704c5d","slug":"a-three-tier-military-operation-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के चीनी कनेक्शन के बाद सेना सतर्क, कश्मीर में शुरू किया त्रिस्तरीय ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के चीनी कनेक्शन के बाद सेना सतर्क, कश्मीर में शुरू किया त्रिस्तरीय ऑपरेशन
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के ड्रैगन कनेक्शन उजागर होने के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में त्रिस्तरीय आपरेशन शुरू किया है।
इसके तहत एलओसी और बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही घाटी में छिपे आतंकियों और उनके संरक्षकों की तलाश तेज कर दी गई है।
त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं।

1990 के बाद सेना का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
1990 के बाद उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों का यह सबसे बड़ा सर्च आपरेशन है। संवेदनशील इलाकों के हर घर को खंगाला जा रहा है। दीपावली पर बड़े हमले के इनपुट मिलने के चलते यह आपरेशन शुरू किया गया है।
सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उड़ी हमले के बाद से आतंकियों के चीनी कनेक्शन के कई पुख्ता सबूत मिले हैं।
सीजफायर उल्लंघन के दौरान भी पाकिस्तानी रेंजर और सेना चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। पाक द्वारा दागे गए मोर्टार भी चीन निर्मित पाए गए हैं। बारमुला में आतंकी ठिकाने से चीन के झंडे की बरामदगी ने सेना को और सतर्क किया है।

पुलवामा और सोपोर में सर्च ऑपरेशन जारी
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
बारामुला के बाद पुलवामा और सोपोर में सर्च आपरेशन जारी है। पुलवामा के अरिहल और सोपोर के वारपोरा से एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें आतंकियों को पनाह देने वाले और स्लीपर सेल के सदस्य शामिल हैं। दीपावली तक सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तानी सेना कवर फायर देकर घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है।
इनमें आतंकियों को पनाह देने वाले और स्लीपर सेल के सदस्य शामिल हैं। दीपावली तक सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तानी सेना कवर फायर देकर घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है।