{"_id":"5f53ecec8ebc3e6153746a24","slug":"a-record-1251-infected-in-the-state-including-739-in-24-hours-in-jammu-division-jammu-city-news-jmu2180262160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में 24 घंटे में 739 समेत प्रदेश में रिकॉर्ड 1251 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में 24 घंटे में 739 समेत प्रदेश में रिकॉर्ड 1251 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड कोरोना के 1251 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 739 और कश्मीर से 512 मामले हैं। इसके साथ प्रदेश में अब तक 42241 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 9547 मामले सक्रिय हैं। इस बीच जम्मू संभाग में 10 और कश्मीर में 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 771 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 92 और कश्मीर से 679 मौतें हुई हैं।
जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कुल 520 संक्रमित मामलों में 34 ट्रैवलर और 486 अन्य वर्ग से हैं। जिले में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। जीएमसी के वार्ड 3 में भर्ती नई बस्ती 55 वर्षीय व्यक्ति के अलावा डंसाल निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। रेलवे कॉलोनी मूल निवासी हिमाचल प्रदेश से शुक्रवार की बीती रात एक 46 वर्षीय मृत महिला को लाया गया, जिसकी जांच में उसके कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा नारायणा अस्पताल में हुई दो मौतों में मृतकों का योगी गेट जम्मू पर अंतिम संस्कार किया गया। संभाग से कठुआ से 3, उधमपुर से 1 और पुंछ से 1 मौत हुई है। श्रीनगर से 181, बारामुला से 51, पुलवामा से 40, बडगाम से 69, अनंतनाग से 35, बांदीपोरा से 12, कुपवाड़ा से 54, कुलगाम से 3, शोपियां से 4 और गांदरबल से 63 लोग संक्रमित हुए हैं। जम्मू संभाग से राजोरी से 22,कठुआ से 27, उधमपुर से 72, सांबा से 23, रामबन से 19, डोडा से 27, पुंछ से 11, रियासी से 2 और किश्तवाड़ से 16 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कुल 1251 संक्रमित मामलों में 86 ट्रैवलर और 1165 अन्य वर्ग से हैं।
प्रदेश में 3430 लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 3430 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 476330 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। 43668 को घर पर क्वारंटीन, 9547 को आइसोलेशन, 48834 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। अब तक 373511 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1051826 सैंपलों में से 1009585 की रिपोर्ट नेगेटिवआई है। कुल 9547 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 3975 और कश्मीर से 5572 मामले हैं।
विज्ञापन
489 मरीज ठीक हुए
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 489 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 123 और कश्मीर से 366 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 31924 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 7084 और कश्मीर से 24840 मरीज हैं।