फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   a letter threatening multiple bomb blast was sent to amar ujala office

अमर उजाला ऑफिस में आया विस्फोट की धमकी भरा खत

Tue, 09 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 09 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
a letter threatening multiple bomb blast was sent to amar ujala office

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबर्दस्त विस्फोट करने संबंधी एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पोस्ट आफिस तथा स्कूलों में छानबीन की है। 

विज्ञापन


एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मसूद नाम के शख्स को ढूंढने की कोशिश करेगी। पत्र लिखने वाले ने यह क्यों लिखा, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 
एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में छह अगस्त को पहुंचे एक ही तरह के धमकी भरे पत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबरदस्त बिस्फोट करने की धमकी दी गई थी। पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम मसूद बताते हुए शहर के 50 हजार लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर निशाना बनाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों को बनाया जा सकता है निशाना

a letter threatening multiple bomb blast was sent to amar ujala office
यून‌िवर्स‌िटी पर‌िसर की जांच करता पुल‌िस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

इसमें शहर के दो स्कूलों को विशेष रूप से टारगेट करने की धमकी दी गई थी। पत्र की शुरूआत आईएसआईएस 15 अगस्त के नाम से शुरू किया गया है। इसके बाद इसमें एक नक्शा बनाया गया है। जिसमें शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, केसी, बिक्रम चौक, जम्मू यूनिवर्सिटी, रघुनाथ मंदिर, नागरिक सचिवालय, रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस स्कूल के  नाम का जिक्र है। 

एक सर्कल में बूम 15 और दो स्कूलों का नाम भी लिखा हुआ है। पाकिस्तान जिंदाबाद, बुरहान जिंदाबाद के बाद मसूद जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ है। इस पत्र की एक कापी सीएम कार्यालय में भेजने की बात भी लिखी हुई है। अंत में लिखा है कि आई एम नाट इंडियन, नार मुस्लिम, आई एम मसूद, बी अलर्ट। गो बैक इंडिया, फ्राम कश्मीर लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed