फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A horrific fire at the cosmetic shop, all burnt to ashes

कास्मेटिक की दुकान पर भीषण आग, सब जलकर राख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
A horrific fire at the cosmetic shop, all burnt to ashes
A horrific fire at the cosmetic shop, all burnt to ashes - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। शहर के सरवाल इलाके में रविवार सुबह एक कास्मेटिक की दुकान पर भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बुझने तक सबकुछ जल चुका था। आग लगने का शुरूआती कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक राजेश गुप्ता के अनुसार दुकान में कास्मेटिक और गिफ्ट आइटम थीं। लाखों रुपये का सामान था। उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब तक दुकान के पास पहुंचते। तब तक सबकुछ जल रहा था। सरवाल पुलिस चौकी प्रभारी विश्व प्रताप का कहना है कि दो घंटे तक आग लगी रही। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन दुकान में रखा हुआ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed