फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a family concerned about her son who do job in paris

जानिए,पेरिस हमले पर क्यों बैचेन हो उठा आरएसपुरा का ये परिवार

Sun, 15 Nov 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Nov 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
a family concerned about her son who do job in paris

फ्रांस के पेरिस में हुए आतंकी हमले ने विश्वनाथ के घर बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया। पूरा परिवार पेरिस में अपने बेटे की सलामती को लेकर चिंतित हो उठा।

विज्ञापन


कई घंटों की बेचैनी के बाद आखिर परिवार ने अपने लाडले से बात की और उसे सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। आरएस पुरा के गांव गेगियां में रहने वाले विश्वनाथ का बेटा डा. सरबजीत सूदन इंडियन फारेन सर्विस (आईएफएस) पेरिस में भारतीय दूतावास में तैनात है।
विज्ञापन


यही नहीं, सरबजीत ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने फेसबुक पेज पर ‘मैं पेरिस आतंकी हमले में सुरक्षित हूं’ स्टेटस डालकर अपने सुरक्षित होने का संदेश दिया।‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए डा. सूदन ने यह भी बताया कि पेरिस में हुए हमले में सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पेरिस के ही एक अन्य शहर स्ट्रैसवोर्ग में थे। उन्हें हमले की जानकारी मिली। इसके बाद दूतावास की तरफ से एक नंबर भी शेयर किया गया, जिसमें भारतीयों ने अपने सगे संबंधियों की जानकारी ली। इसके बाद सूदन ने अपने घर पर फोन से बात कर खुद को सुरक्षित होने की जानकारी दी।

टीवी पर हमले की खबर से रह गए सन्न

a family concerned about her son who do job in paris

इसके बाद उनके पिता ने राहत की सांस ली। सरबजीत के पिता विश्वनाथ सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने बताया किपेरिस में नियुक्त होने के बाद सरबजीत स्पेशल इंटरनेशनल परीक्षा देने गया। इसमें 80 देशों के प्रतिभागी आए।

इसमें भारत की तरफ से सरबजीत ने परीक्षा पास की। जैसे ही उन्होंने टीवी पर हमले की खबर सुनी तो वह सन्न हो गए। करीब एक घंटे के बाद सरबजीत से फोन पर बात हुई।

इसके बाद सरबजीत ने अपनी माता शशि शर्मा, बहन शालिनी शर्मा, दादी राज कुमारी से बात की। सरबजीत के पिता विश्वनाथ कहते हैं, आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुटता जरूरी है।

सर्बजीत की मां शशि शर्मा जो कि एक रिटायर्ड टीचर हैं, का कहना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान और सीरिया जैसे देशों में आतंकी अपने ही लोगों का खून बहा रहे हैं।

डा. सरबजीत की बहन शालिनी शर्मा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अधिकारी हैं। शर्मा का कहना है कि आतंक विश्व के लिए परेशानी बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed