फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   A dozen young candidates successful in the upsc exam

कश्मीर घाटी की तीन लड़कियों ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम

Wed, 11 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
A dozen young candidates successful in the upsc exam
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : File Photo
रियासत के लगभग एक दर्जन युवाओं ने यूपीएससी में परचम लहराया है। इनमें तीन महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। अतहर आमिर उल सोफी खान ने देश में दूसरा स्थान पाकर रियासत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को घोषित यूपीएससी परीक्षा परिणाम में कश्मीर घाटी की तीन लड़कियों सीमा नबी कसाबा, दीबा फरहत और रुविदा सलाम ने सफलता हासिल की। सीमा ने बताया कि वे दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुई थी। इससे पहले उन्होंने 2014 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं हासिल हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सफलता से वह और उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। सीमा फिलहाल एलएलबी करने के बाद दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं।

वहीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृहनगर बिजबिहाड़ा की दीबा ने पिछले वर्ष यूपीएससी की परीक्षा में 553वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने इस वर्ष और अच्छा प्रदर्शन करते हुए 281वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीबा मौजूदा समय में कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (केएएस) की अधिकारी हैं और ग्रामीण विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वे अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थी, लेकिन इस वर्ष वह संतुष्ट हैं। वह अपनी रैंक पर मिलने वाले पद को ज्वाइन करेंगी।


वहीं आतंकवाद प्रभावित कुपवाड़ा जिले की रुविदा ने 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास कर यह परीक्षा पास करने वाली कश्मीर की पहली महिला का गौरव हासिल कर इतिहास रचा था। रुविदा दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकीं हैं और मौजूदा समय में असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस के रूप में चेन्नई में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस वर्ष उन्होंने 764वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed