फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   a bjp leader team will go to delhi

कश्मीर का हाल बताने दिल्ली जाएगी भाजपा की टीम

Sun, 07 Aug 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 07 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
a bjp leader team will go to delhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा - फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर के ताजा हालात से केंद्र और पार्टी आला कमान को अवगत करवाने के लिए भाजपा की टीम दिल्ली जाएगी। इसका मकसद रियासत में शांति प्रक्रिया को तेज करना होगा। भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में की गई चर्चा और फैसलों की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा पार्टी की एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। यह टीम केंद्रीय सरकार और पार्टी के केंद्रीय
विज्ञापन

नेतृत्व से मिलकर रियासत के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेगी। पार्टी के महासचिव लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्य में अमन बहाली की प्रक्रिया को तेज करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है इस पर सुझाव सांझा किए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सत शर्मा ने कहा कुछ तत्व एक साजिश के तहत माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला गंभीर है इसलिए पार्टी आला कमान को इससे अवगत करवाया जाएगा। भाजपा और पीडीपी के गठबंधन का मकसद विकास है। ऐसे में सबसे पहले अमन जरूरी है जिसके लिए पार्टी जन सहयोग से यह मकसद भी पूरा करेगी। स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने कहा हिंसा और संवाद साथ साथ नहीं चल सकते।


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार की पूरी नजर कश्मीर के हालात पर है। स्थिति पर काबू पाने के केंद्र और रियासती सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की टीम जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को हालात की जानकारी देगी और त्वरित कार्रवाई का आग्रह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed