फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सेना के विरुद्घ किया प्रदर्शन

सेना के विरुद्घ किया प्रदर्शन

Sun, 02 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सेना के विरुद्घ किया प्रदर्शन
दोमाना। बरनाई के गांव कोठे नेत्र के लोगों ने शनिवार को सेना और आर्मी स्कूल दोमाना प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क किनारे लगाए गए पोल को हटाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची दोमाना थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया ने सेना के स्थानीय कमांडर से बात कर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। इसके साथ ही सड़क किनारे लगाए गए पोल उखाड़ दिए।
विज्ञापन

सेना की ओर से चिनाब ब्रिगेड स्थित आर्मी स्कूल दोमाना की चारदीवारी से पांच फुट की दूरी पर नेत्र कोठे को जम्मू-अखनूर सड़के से जोड़ने वाली सड़क के किनारे पोल लगा कर रास्ता संकरा कर दिया गया। इसके चलते गांव के लोग गुस्सा गए। मंगत राम गुप्ता और रमेश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सेना और स्कूल प्रबंधन के विरुद्घ प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि पहले ही आर्मी स्कूल की ओर से सड़क किनारे पार्किंग बना दी गई है। इससे सड़क संकरी हो गई है। अब उन्होंने चारदीवारी के पांच फुट बाहर पोल लगा कर तारबंदी करना शुरू कर दिया। इसके चलते रास्ता और भी संकरा हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी आ रही है। पहले ही आर्मी स्कूल में छुट्टी होने के वक्त देर तक रास्ते से गुजरने में परेशानी आती है। अब रास्ते में पोल लगा कर समस्या को और बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed