फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फ्लाइट के हाइजैक होने का मजाक करना महंगा पड़ा यात्री को (पंजाब के लिए महत्वपूर्ण)-Cordination

फ्लाइट के हाइजैक होने का मजाक करना महंगा पड़ा यात्री को (पंजाब के लिए महत्वपूर्ण)-Cordination

Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट के हाइजैक होने का मजाक करना महंगा पड़ा यात्री को (पंजाब के लिए महत्वपूर्ण)-Cordination
सीट से खड़ा होकर बोला-फ्लाइट हो चुकी है हाइजैक... श्रीनगर में गिरफ्तार
विज्ञापन

सबहेड
फ्लाइट में मजाक करना भारी पड़ा यात्री को, एसएसपी बोले- मामले की चल रही है जांच
प्वाइंटर
चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर नौ बजे श्रीनगर पहुंची थी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/चंडीगढ़। चंडीगढ़ से एयरपोर्ट से उड़ान भरकर एक घंटे बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट के हाईजैक होने का मजाक करना एक यात्री को महंगा पड़ गया। फ्लाइट क्रू की शिकायत पर एंटी-हाइजैकिंग टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक अपनी सीट पर खड़ा होकर बोला कि फ्लाइट हाइजैक हो चुकी है। कोई अपनी सीट बेल्ट न खोले। इससे यात्री काफी भयभीत हो गए। इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही फ्लाइट (संख्या-6 ई-372) सुबह करीब 9 बजे लैंड हुई। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान मंडी पंजाब के रहने वाले यात्री लखविंदर कुमार ने विमान के हाइजैक होने की बात कही। केबिन क्रू ने इसकी जानकारी तुरंत ग्राउंड स्टाफ को दी। इसके बाद एयरपोर्ट एंटी-हाइजैकिंग टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी बडगाम तेजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए यात्री से पूछताछ जारी है। पूछताछ खत्म होने पर जल्द रिहा कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed