{"_id":"66fc953035f522de290c6df4","slug":"90-dengue-patient-found-in-jammu-region-jammu-news-c-10-jam1008-454378-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में 90 नए डेंगू के मामले, बुखार के पीड़ितों में भी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में 90 नए डेंगू के मामले, बुखार के पीड़ितों में भी वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले चौबीस घंटे में 103 नए डेंगू मामलों में जम्मू जिला से ही 90 मामले मिले हैं। अब तक आए 1815 मामलों में से जम्मू जिले से ही 65 प्रतिशत 1187 मामले मिले हैं।
प्रदेश के अन्य सभी जिलों से जम्मू अधिक प्रभावित है। जम्मू के बाद जिला सांबा और कठुआ अधिक प्रभावित हैं। अस्पतालों में बुखार के पीड़ितों में भी वृद्धि हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में मिले कुल मामलों में जम्मू जिला से ही 87 प्रतिशत मामले हैं। शहर के लगभग हिस्से में डेंगू दस्तक दे चुका है। कई इलाके हाटस्पाट बन चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर माह में डेंगू के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है।
अब तक सांबा में 197, कठुआ में 174, उधमपुर में 79, रियासी में 38, राजोरी में 38, पुंछ में 37, डोडा में 31, रामबन में 10, किश्तवाड़ में तीन, कश्मीर में 11 और अन्य राज्यों से 10 मामले मिले हैं। हालांकि पिछले साल इस समय प्रदेश में 2012 डेंगू के मामले मिल चुके थे, जिसकी तुलना में अब तक कम मामले मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 30 पीड़ितों का इलाज चल रहा है।