फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, 9 more died in Kashmir, 718 new infected

कश्मीर में नौ और संक्रमितों की मौत, मिले 718 नए मरीज, घाटी में अब तक 262 लोग गंवा चुके हैं जान

Fri, 24 Jul 2020 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, 9 more died in Kashmir, 718 new infected
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में लॉकडाउन के बीच गुरुवार को नौ और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ कश्मीर में अब तक 262 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 283 है। इस बीच 718 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, इनमें जम्मू संभाग से 117 और कश्मीर संभाग से 601 मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में सुरक्षाबलों के साथ अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 16430 तक पहुंच गया है। जिला जम्मू में लंबे समय बाद एक साथ 47 मामले आए हैं। वहीं विभिन्न अस्पतालों से गुरुवार को 102 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 18 और कश्मीर से 84 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1891 और कश्मीर से 6818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में जम्मू में 47 मामलों में से 38 ट्रैवलर और 9 अन्य वर्ग के हैं। इनमें जीएमसी की एक स्टाफ नर्स, डंसाल की एक गर्भवती महिला, डोगरा हाल से 1 संपर्क मामला, मरीजों में जीएमसी का एक एमबीबीएस छात्र, भठिंडी से 1, बिश्नाह से 1, दुर्गानगर से 1, चाफड़ा चक्क, मढ़ से 1 मामला शामिल है। इसके अलावा श्रीनगर से 158, बारामुला से 29, कुलगाम से 106, शोपियां से 109, अनंतनाग से 33, कुपवाड़ा से 32, पुलवामा से 56, बड़गाम से 34, बांदीपोरा से 42, गांदरबल से 2, कठुआ से 8, राजोरी से 15, उधमपुर से 7, रामबन से 20, सांबा से 5, डोडा से 4, पुंछ से 5, किश्तवाड़ से 2 और रियासी से 4 मामले शामिल हैं। कुल 718 मामलों में से 98 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 2536 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 2536 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 343799 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 40195 को घर पर क्वारंटीन, 7438 को अस्पताल में आइसोलेशन, 12 को अस्पताल में क्वारंटीन, 41651 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है।

इनमें 254221 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 548877 सैंपलों में से 532448 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 7438 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 1440 और कश्मीर संभाग से 5998 मामले हैं। जम्मू संभाग में अब तक 21 और कश्मीर में 262 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed