{"_id":"64ebd2540c53c7c235050e64","slug":"89-candidates-in-kargil-elections-for-the-first-time-aap-also-staked-claim-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल चुनाव में 89 प्रत्याशी, पहली बार AAP ने भी ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल चुनाव में 89 प्रत्याशी, पहली बार AAP ने भी ठोका दावा
Mon, 28 Aug 2023 11:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:41 AM IST
सार
इनमें भाजपा के 17, कांग्रेस के 21 तथा आम आदमी पार्टी (आप) के चार प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 47 निर्दल उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
लद्दाख de,o pic
- फोटो : संवाद
विस्तार
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चुनाव में 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 17, कांग्रेस के 21 तथा आम आदमी पार्टी (आप) के चार प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 47 निर्दल उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
हालांकि, हल चुनाव चिह्न आवंटित न किए जाने की वजह से नेकां के प्रत्याशी भी निर्दल की श्रेणी में हैं। 30 सदस्यीय परिषद की 26 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 278 बूथ बनाए गए हैं। चार सीटों पर मनोनयन होगा। नाम वापसी के बाद चुनाव अधिकारी तथा डीएम की ओर से सभी 26 सीटों के प्रत्याशियों तथा उनके चुनाव चिह्न जारी किए गए।
विज्ञापन