फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सीमा पर अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सीमा पर अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

विज्ञापन
सीमा पर अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
आरएस पुरा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे तनाव के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके बाद भी लोग पाकिस्तान से आरपार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुचेतगढ़ गांव के ग्रामीणों काफी दहशत देखी गई और ऐसा ग्रामीणों ने भी माना। गांव के प्रीतम चंद, अंकुश चौधरी, बिहारी लाल, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, सरदारी लाल का कहना है कि हालांकि प्रशासन की ओर से गांव खाली करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया पर अधिकतर ग्रामीण अपने परिबार के लोगो को अपने सगे- संबंधियों के यहां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा सुरक्षा बल ने लोगों को घरों के भीतर रहने के साथ छतों पर नहीं जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान से तनाव होता है तो सबसे अधिक परेशानियों को सामना सीमावर्ती ग्रामीणों को करना पड़ता है। अब समय गंवाए बिना पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए ताकि रोज-रोज हालत खराब होने पर पाकिस्तान के रवैये में सुधार आए।
विज्ञापन

----
सीमावर्ती क्षेत्र में खुले सरकारी व गैैर सरकारी स्कूल
आरएस पुरा। दोनों देशों के मध्य हालत बेहतर न होने पर आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांव में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल खुले होने पर इन्हें बंद कराया जाए। गांव के पूर्णचंद, देशराज का कहना है कि जिस प्रकार एलओसी में सीमा से सटे पांच किलोमीटर के भीतर शिक्षा संस्थानों को बंद किया गया उसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किया जाए। ताकि समय रहते नुकसान न उठाना पडे़। गुलाबगढ़ के हाई स्कूल व सुचेतगढ़ के मिडिल स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इन दिनों स्कूलों मेें वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके चलते बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पर्यटकों के लिए बंद किया बार्डर
आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाकिस्तान बार्डर को बंद करने के बाद बुधवार को काफी संख्या में दूसरे राज्यों से पहुंचे पर्यटकों को बिना बार्डर देखे लौटना पड़ा। पर्यटन विभाग द्वारा सीमा के साथ कार्यालय बंद रहने के साथ वहां पर कैंटीन भी बंद रही। लोकल लोगों द्वारा जरूर चाय, होटल आदि खोल कर रखे गए लेकिन उनका कहना है कि भारत व पाकिस्तान में उपजे तनाव के बाद सीमा सुरक्षा बलों ने बार्डर बंद रखने का फैसला किया।
----
फोटो
गांव बाजे चक्क में खेतों में मिला पाकिस्तान से आया गुब्बारा
आरएस पुरा। गांव बाजे चक्क में एक युवक को खेतों में पड़ा गुब्बारा मिला। इस पर चांद व तारे के निशान होने के साथ उस पर पाकिस्तान लिखा हुआ है। बुधवार को गांव के युवक सचिन कुमार ने खेतों से गुब्बारा मिलने के बारे ग्रामीणों को जानकारी दी। आरएस पुरा पुलिस ने पाक क्षेत्र से गुब्बारा आने की कोई पुष्टि नहीं की है।
-----
दहशत में युद्ध की आशंका
विजयपुर। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक देशों के बीच बनी तनाव की स्थिति से हर तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को इस दहशत के माहौल में युद्ध की आशंका हो रही है। लोगों को यह भी आभास हो रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ तो उसके परिणाम क्या होंगे, यह भविष्य ही तय करेगा। बुधवार सुबह नौशेरा अग्रिम क्षेत्र में भारतीय सीमा को पार कर आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने इस आपसी युद्ध की आशंका को और गहरा बना दिया है। हालांकि भारतीय सीमा में घुस आए पाक लड़ाकू विमानों में से एक को सेना ने मार गिराया। पाक के इस दुस्साहस को देखते हुए लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के लोगों में युद्ध की चर्चा जोरों पर चल रही है। ब्यूरो

----
खेतों में जाने से परहेज कर रहे ग्रामीण
अरनिया। पुलवामा हमले से उत्पन्न हुए हालात के बाद वायु सेना की स्ट्राइक से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन चुका है। इसके चलते लोगों ने सीमा से सटे अपने खेतों में जाने से भी परहेज करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में ऐसा कुछ भी घटित नहीं हुआ, जिससे से दहशत महसूस की जाए। सीमा पर तैनात प्रहारियों ने भी किसी को खेतों में जाने से नहीं रोका है, मगर फिर भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों में दहशत जरूर है। ब्यूरो
---
एसडीएम ने किया सीमावर्ती गांवों का दौरा
अरनिया। एसडीएम साउथ श्रीकांत बालाजी ने तहसीलदार परवेज नाइक के साथ क्षेत्र का दौरा कर उत्पन्न हुए हालातों का जायजा लिया। लोगों से बातचीत भी की। सीमावर्ती गांव पिंडी चाड़का, काकू दे कोठे, चंगीया, त्रेबा व जब्बोयाल सहित अन्य पाक गोलाबारी से प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों को एहतियात बरतने को कहा।
उन्होंने कहा कि जहां तक हो सके अपने घरों में ही रहें और रात में कम रोशनी का इस्तेमाल करें। क्षेत्र में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सके अलावा अगर कोई यहां से जाना चाहता है तो जा सकता है। खाने और रहने का बंदोबस्त कर दिया जाएगा। देर शाम को थाना प्रभारी बंसी लाल ने प्रभावित गांवों में लोगों से एहतियात बरतने को कहा। कोई घटना घटती है तो नजदीकी पुलिस चौकी या मेरे फोन पर संपर्क कर सकते हैं ताकि फौरन राहत पहुंचाई जा सके। ब्यूरो
------
सुरक्षा बल के जवान रख रहे चौकसी
अखनूर। सीमा पर बने तनाव के बीच शांति बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों में दहशत का महौला है। हालांकि पलांवाला सेक्टर में सेना के पांच जवान जख्मी होने के बाद बुधवार को शांति रही। तनावपूर्ण माहौल में सुरक्षा बल चौबीस घंटे चौकसी रखे हुए हैं। लोगों को कहना है सेना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक आतंकवाद सफाया नहीं हो जाता। देश की जनता सेना के साथ है। ब्यूरो
-----
लड़ाई होने की दहशत में बाजार सुने
बिश्नाह। पुलवामा हमले में बाद से उत्पन्न हुए हालात से लोगों में लड़ाई होने की दहशत है। ऐसे में वे बाजार आने से भी कतराने लगे हैं। बुधवार की सुबह लोगों को जब पता चला कि हाईवे व एयरपोर्ट बंद करने की तैयारी हो रही है तो 12 बजे के बाद ही बाजार सूने हो गए। बैंकों में जरूरत से ज्यादा भीड़ देखी गई। सड़क पर वाहनों की संख्या भी कम देखी गई। ब्यूरो

---
सीमा पर युद्ध जैसे हालात, ग्रामीण दहशत में
सांबा। पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर सेना की कार्रवाई से सीमा पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। सीमावर्ती ग्रामीण परिवारों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है। बुधवार शाम को ग्रामीणों ने दुकानें तक बंद कर दी थीं। भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव बैनगलाड के ग्रामीणों को घरों के भीतर जाने को कहा गया। कई ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने की तैयारी में दिखे। सीमा से गांवों चक फकीरा, सुचेतपुर, रिगाल, चचवाल, चलेआरी, मंगुचक, चक सद्दा और मुट्ठी झाडू के ग्रामीण में दहशत में हैं। लोगों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें खेतों की ओर निकलने के लिए भी मना कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों के साथ सेना भी मोर्चे पर डटी हुई है। सेना ने भी हलचल बढ़ा दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed