फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक-एक जवान की शहादत का लिया जाएगा बदला

एक-एक जवान की शहादत का लिया जाएगा बदला

विज्ञापन
एक-एक जवान की शहादत का लिया जाएगा बदला
राजोरी। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सीआरपीएफ इस हमले को कभी भी नहीं भूलेगी। एक-एक जवान की शहादत का बदला लिया जाएगा। यह बात शहीद दोदासन वाला के लाल शहीद सीआरपीएफ जवान नसीर अहमद को श्रद्धांजलि देने पहुंची सीआरपीएफ की डीआईजी नीतू कुमारी ने कही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थन्नामंडी तहसील के दोदासन वाला निवासी नसीर अहमद की पार्थिव देह शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पैतृक गांव पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। बाद में शहीद को नम आंखों के साथ सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सलाहकार के विजय कुमार, सीआरपीएफ डीआईजी नीतू कुमारी व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मौके पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


पाकिस्तान को उसी की भाषा में सिखाया जाएगा :रैना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाएगा। देश सीआरपीएफ के वीर जवान का बलिदान कभी नहीं भूलेगा। एक-एक जवान की मौत का बदला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सेना को पूरी छूट दे दी है। अब कश्मीर में आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा। बहुत जल्द कश्मीर आतंक मुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के गांव में स्कूल खोलने की मांग
शहीद के गांव में कोई स्कूल नहीं है। ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने और संपर्क मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की। डा. जितेंद्र सिंह ने इसे शीघ्र पूरा करने का लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed