{"_id":"5b81a7eb42c792465274b072","slug":"81535223787-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर तेजधार हथियार से हमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। पैंथल रोड पर मत्याल क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक बाइक सवार युवक का रास्ता रोक कुछ लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार राम मूर्ति पुत्र कुंज बिहारी निवासी नलेया घर की ओर जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास अचानक कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक कर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राम मूर्ति को कसबे के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।