{"_id":"5b65a97d4f1c1b6f548b85ba","slug":"81533389181-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा एसडीएम पर कार्रवाई की मांग पर वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा एसडीएम पर कार्रवाई की मांग पर वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कटड़ा में वकील के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में शनिवार को बार एसोसिएशन ने जिला अदालत में कामकाज बंद रखा। इस दौरान प्रदर्शन कर रोष जताया। वकीलों का कहना था कि एसडीएम ने गलत तरीके से कार्रवाई कर वकील के साथ बदसलूकी की है। इसको वकील किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। वहीं, वकीलों के काम न करने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला अदालत में वकीलों ने सुबह से काम बंद कर दिया था। दोपहर के समय उन्होंने एसडीएम कटड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्य योगराज व अन्य वकीलों ने कहा कि कटड़ा में वकील अंकुश शर्मा के साथ एसडीएम की तरफ से दुर्व्यवहार किए जाने पर सबको कामकाज बंद कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। एसडीएम कटड़ा भेदभाव करते हुए अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई कर रही थीं। कार्रवाई का जब वकील अंकुश शर्मा ने विरोध किया तो एसडीएम ने वकील के साथ दुर्व्यवहार किया और बिना किसी कारण के घंटों तक वकील को पुलिस स्टेशन में बैठा कर रखा गया। इसके बाद वकील के खिलाफ झूठी एफआईआर भी दर्ज की गई। बार एसोसिएशन वकीलों का अपमान किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगी और इसी को लेकर सभी ने एक दिन की हड़ताल की है।
सच्चाई सबके सामने लाई जाए
वकीलों की मांग है कि वकील पर झूठा आरोप लगाकर दुर्व्यवहार करने पर एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कार्रवाई के साथ सच्चाई सबके सामने लाई जाए। अगर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ना है तो पहले सबको नोटिस भेजा जाए और उसके बाद ही कार्रवाई की जाए। अगर जल्द एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।