{"_id":"5a60f3444f1c1b74268b5238","slug":"81516303172-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़ां की दुकानें में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड कपड़ां की दुकानें में लगी आग
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। रैपर मोड़ पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक इसका पता चला तब तक दुकान में रखा सामान राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास के प्रोविजन स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से नुकसान होने से बचा लिया गया। आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
दुकान के मालिक सोनू गुप्ता ने बताया कि उसने रैपर मोड़ पर किराए की दुकान ली थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एटीएम सिक्योरिटी गार्ड ने वीरवार की तड़के बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है तभी भागकर दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा सामान जल चुका था और आग दूसरी दुकान तक पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस वालों को की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
लोगों ने बताया कि बनी में कोई भी फायर टेेंडर न होने के कारण आग लगने पर अकसर नुकसान बड़ा हो जाता है। चूंकि आग बुझाने के लिए कोई फायर टेंडर नहीं है और जब भी आग लगती है तो लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। क्योंकि कभी कभी आग इतनी भीषण हो जाती है जिस पर पानी भी बेअसर हो जाता है।मिली जानकारी के अनुसार 8 से दस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।