फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चिनाब नदी में बहा छात्र

चिनाब नदी में बहा छात्र

Sat, 17 Jun 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
चिनाब नदी में बहा छात्र
रामबन (ब्यूरो)े चंद्रका क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। चिनाब में गिरी गेंद को निकालने गया छात्र पानी के बहाव में बह गया। साथी को बचाने गए अन्य दो बालकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चंद्र कला में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच बल्लेबाज की शाट के कारण बाल चिनाब में चली गई। आठवीं कक्षा का छात्र इशफाक अहमद बाल को निकालने के लिए दरिया में कूद गया। लेकिन पानी के तेज बहाव में वह बह गया। उसके दो साथी तनवीर अहमद और रईस अहमद बचाने के लिए चिनाब में कूदे। लेकिन वह अपने साथी को नहीं बचा पाए। रईस नौवीं कक्षा का छात्र है और तनवीर आठवीं कक्षा का छात्र। बाद में ग्रामीणों ने इन छात्रों को चिनाब से बचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण लिा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चिनाब में बहे छात्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed