फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पल्स पोलियो अभियान आज से

पल्स पोलियो अभियान आज से

Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान आज से
जम्मू। रियासत में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसमें 0-5 आयु वर्ग के साढ़े उन्नीस लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन बूथ और अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. समीर मट्टू ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए करीब 45 हजार कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इसमें 2250 सुपरवाइजर और कर्मियों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर आदि शामिल रहेंगे। इसके अलावा 200 मोबाइल और ट्रांजिट टीमें काम करेंगी। अभियान में 11219 बूथ स्थापित किए जाएंगे। जम्मू में अभियान की सरवाल अस्पताल से शुरूआत की जाएगी। डोर टू डोर अभियान में ईंट भट्ठों, झुग्गी झोपड़ी, विस्थापित गुज्जर बक्करवालों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे बसे श्रमिकों के बच्चों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed