फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   68 Days After Shutdown, Postpaid Mobile Services Likely to Resume in Kashmir from Saturday

कश्मीर में 68 दिनों बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा होगी बहाल, 40 लाख हैं धारक

Sat, 12 Oct 2019 01:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 12 Oct 2019 01:03 AM IST
सार

  • घाटी में पर्यटकों के आने पर लगी रोक हटने के एक दिन बाद लिया फैसला 
  • उपभोक्ताओं को कराना होगा सत्यापन, 66 लाख उपभोक्ताओं में 40 लाख पोस्ट पेडधारक 

विज्ञापन
68 Days After Shutdown, Postpaid Mobile Services Likely to Resume in Kashmir from Saturday
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कश्मीर में लगी संचार पाबंदी में ढील देते हुए 68 दिनों बाद शनिवार को पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा शुरू की जा सकती है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पांच अगस्त से संचार सेवा पर पाबंदी लगा दी गई थी। घाटी में पर्यटकों के आने पर लगी रोक हटने के एक दिन बाद यह फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


पर्यटन से जुड़े संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे तो कोई भी पर्यटक घाटी नहीं आना चाहेगा। पिछले दिनों घाटी में सभी लैंडलाइन फोन सेवा तथा कुपवाड़ा व हंदवाड़ा में मोबाइल सेवा बहाल की गई थी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुरू में पोस्टपेड और बाद में प्रीपेड सेवा शुरू की जाएगी। पोस्ट पेड मोबाइल सेवा के लिए उपभोक्ताओं को सत्यापन कराना होगा। घाटी में इंटरनेट सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं को अभी कुछ और इंतजार करना होगा। घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख के पास पोस्ट पेड सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंडलाइन सेवा आंशिक तौर पर 17 अगस्त को बहाल की गई थी और चार सितंबर तक करीब सभी 50 हजार लैंडलाइनों को बहाल कर दिया गया था। जम्मू में संचार सुविधा कुछ दिन के भीतर ही बहाल कर दी गई थी। मोबाइल इंटरनेट सेवा भी मध्य अगस्त में चालू कर दी गई थी, लेकिन दुरुपयोग के बाद इंटरनेट सेवा 18 अगस्त को रोक दी गई थी।

जुमे की नमाज पर अतिरिक्त बलों की तैनाती
इस बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर श्रीनगर सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई थी। हालांकि, कहीं भी पाबंदियां नहीं थीं। मुख्य बाजार और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे तक खुले। टीआरसी चौक -लाल चौक मार्ग पर रेहड़ी फड़ी वाले काफी संख्या में दिखे। निजी वाहन काफी संख्या में सड़कों पर दिखे। डल गेट इलाके में काफी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed