फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   63 more deaths, 3677 new patients found, 4140 healthy in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 63 और मौतें, 3677 नए मरीज मिले, 4140 स्वस्थ

विज्ञापन
63 more deaths, 3677 new patients found, 4140 healthy in Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा चार हजार से नीचे रहा, लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। खासकर जम्मू संभाग में मौतें अधिक हो रही हैं। शनिवार को प्रदेश में 3677 मरीज मिले और 63 मरीजों की मौत हुई। जम्मू कोरोना संक्रमण के मामले में हॉट स्पॉट बन गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी 20 जिलों में सबसे अधिक 621 मरीज जम्मू जिले में मिले हैं। लगातार दूसरे दिन भी मरीजों के स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा अधिक रहा। शनिवार को 4140 मरीजों ने कोरोना को मात दी। शुक्रवार को 3814 मरीज स्वस्थ हुए थे, जबकि केस 3027 थे। नए मामलों में 1728 जम्मू संभाग व 1949 मरीज कश्मीर से रहे। इसके साथ ही जम्मू से 37 व कश्मीर 26 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को 60 मरीजों की मौत हुई थी। स्वस्थ होने वाले 4140 मरीजों में 1086 जम्मू संभाग व 3054 कश्मीर से हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 51475 है। जम्मू संभाग में 19960 व कश्मीर में 31515 सक्रिय हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 240467 पहुंच गया है, जिसमें जम्मू में 93005 व कश्मीर में 147462 है। कोरोना से 185902 मरीजों ने जंग जीत ली है। इसमें 71637 जम्मू और 114265 कश्मीर के हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में दो हजार अधिक हुई जांच
पूरे प्रदेश में शनिवार को 33539 लोगों की कोरोना जांच हुई, जबकि शुक्रवार को 31552 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। पिछले 24 घंटे में लगभग दो हजार अधिक जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में संक्रमित
जम्मू 621
उधमपुर 163
राजोरी 250
डोडा 46
कठुआ 137
सांबा 145
किश्तवाड़ 34
पुंछ 102
रामबन 108
रियासी 122
श्रीनगर 404
बारामुला 129
बडगाम 262
पुलवामा 390
कुपवाड़ा 110
अनंतनाग 188
बांदीपोरा 147
गांदरबल 80
कुलगाम 160
शोपियां 79
जीएमसी जम्मू में फिर सबसे अधिक मौतें
कोरोना से फिर जीएमसी जम्मू में अधिक मौतें हुई हैं। शनिवार को 11 मरीजों की मौत जीएमसी जम्मू में हुई। इसके अलावा एक की सीडी अस्पताल जम्मू, छह की जीएमसी राजोरी, एक की जीएमसी लुधियाना, एक की जिला अस्पताल उधमपुर, दो की एस्काम्स, दो की जिला अस्पताल रामबन, एक की जिला अस्पताल पुंछ, दो की नारायण अस्पताल, एक की सैन्य अस्पताल अखनूर, एक की सैन्य अस्पताल पठानकोट, एक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हीरानगर, एक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हीरानगर, एक की आकाशदीप अस्पताल दिल्ली में मौत हुई। तीन को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। कश्मीर संभाग में तीन की स्किम्स बेमिना, तीन की स्किम्स सौरा, पांच की एसएमएचएस श्रीनगर, चार की जिला अस्पताल पुलवामा, दो की जिला अस्पताल कुलगाम, तीन की जीएमसी अनंतनाग, एक की सीडी अस्पताल श्रीनगर, एक की जेएलएनएम श्रीनगर, एक की सीएचसी कुपवाड़ा, एक की उप जिला अस्पताल टंगमर्ग, एक की बिजबिहाड़ा व एक की जिला अस्पताल बांदीपोरा में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed