फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टवेरा खाई में गिरी, सात यात्री घायल

टवेरा खाई में गिरी, सात यात्री घायल

विज्ञापन
टवेरा खाई में गिरी, सात यात्री घायल
उधमपुर। मजालता तहसील के चनेड़ इलाके में बुधवार देर रात को यात्रियों से भरी टवेरा के खाई में गिरने से चालक सहित सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने वाहन से बाहर निकाल कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर मानसर पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर सातों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही टवेरा (जेके18-3954) जैसे ही चनेड़ इलाके में पहुंची तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे टवेरा करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इस हादसे की सूचना मजालता पुलिस को दी। इसके कुछ समय बाद मजालता पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में मौजूद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर मानसर पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि बुधवार देर रात को टवेरा को रात के समय पुलिस ने जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर चालक सांबा के रास्ते मानसर से होकर श्रीनगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर निकल पड़ा। जब मजालता के चनेड़ में पहुंचा तो वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी स्थान पर करीब तीन महीने पहले यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कश्मीर के कुछ लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा घायल हो गए थे। बुधवार देर रात को हुई दुर्घटना में घायलों की पहचान नजमदीन पुत्र गुलाम कादिर निवासी कुलगाम, बरकत हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शोपियां, सलीम बरकत पुत्र बरकत हुसैन निवासी शौपियां, जाहिदा पत्नी रमजान निवासी शौपियां, मंजूर अहमद पुत्र नजमदीन निवासी कुलगाम, शौकत पुत्र सुबा खनदारी निवासी कुलगाम व मरगे खताना पुत्र गुलाम दीन खताना निवासी कुलगाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed