{"_id":"5c8d56d0bdec2214560116c5","slug":"61552766672-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर्यटकों के लिए बार्डर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर्यटकों के लिए बार्डर खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की आक्ट्राय पोस्ट 17 दिन के बाद पर्यटकों के लिए खोल दी गई। पोस्ट के खुलते ही यहां पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। शनिवार को यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे और भारत-पाक सीमा देखते हुए नजर आए। भारत व पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के चलते पोस्ट को बंद कर दिया गया था।
पर्यटन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पुलवामा के बाद बालाकोट में वायु सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद जीरो लाइन तक पर्यटकों को दिखाने के लिए बंद करने पर यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को बिना बार्डर देखे निराश होकर वापस जाना पड़ता था लेकिन आज से इसे खोले जाने पर यहां पहुंच रहे पर्यटकों को बार्डर दिखाया जा रहा है। उक्त स्थान पर खानपान का समान बेचने वाले दुकानदार पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि यहां पर्यटक तो आ रहे थे लेकिन बार्डर नहीं देख पाने पर निराश होकर लौट रहे थे, जिसके चलते उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। अब पर्यटकों के यहां पहुंचने पर उनका कारोबार बेहतर होने की उम्मीद बंधी है।
उतर प्रदेश के गोरखपुर से आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय बार्डर देखने परिवार के साथ पहुंचे पर्यटक बीके दूबे ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे और रेलवे स्टेशन जम्मू में एक होटल में रुके होने पर एक गाइड ने आरएस पुरा सेक्टर में बार्डर देखने के कहने पर यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां आकर काफी अच्छा लगा। एक ओर सीमा सुरक्षा बल के जबान अपनी सरहद पर तैनात हैं दूसरी ओर पाकिस्तानी रेंजर्स। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गोलियों के निशान भी दिखाई दिए। इससे पहले इस प्रकार का बार्डर नहीं देखा और इस स्थान को बेहतर बनाए जाने के लिए कहा ताकि यहां अधिक पर्यटक बार्डर देख सकें।
विज्ञापन
इसी प्रकार उधमपुर से राकेश कुमार परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई बार बार्डर के बारे में सुना था लेकिन आज अपनी आंखों से बार्डर के मध्य बने पिलर भी देखे, जिन पर कई प्रकार के नंबर लिखे हुए थे। पाकिस्तान क्षेत्र में कोई पर्यटक नहीं दिखा।