फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   607 schools in Jammu and Kashmir will open vocational labs, new courses to start

जम्मू-कश्मीर के 607 स्कूलों में खुलेगी वोकेशनल लैब, शुरू होंगे नए कोर्स

Sat, 09 Jan 2021 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार करिश्मा चिब, जम्मू
करिश्मा चिब, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
607 schools in Jammu and Kashmir will open vocational labs, new courses to start
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग 607 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में वोकेशनल लैब खोलेगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही यहां 15 से ज्यादा वोकेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के युवाओं को स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास भी किया जाएगा, ताकि वह स्कूूल से निकल कर सिर्फ  रोजगार मांगने ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें। केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई नई शिक्षा नीति में छठी कक्षा से बच्चों को पढ़ाई के अलावा कौशल विकास की शिक्षा भी दी जाएगी। इसी शिक्षा नीति के तहत जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके तहत फिलहाल 626 वोकेशनल लैब पहले ही शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


इस सत्र से शुरू होंगे ये नए कोर्स
आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, फिजिकल एजुकेशन, मीडिया एंड इटंरटेनमेंट, एग्रीकल्चर, टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे बच्चे

नए कोर्स शुरू होने से बच्चों को काफी लाभ होगा। विद्यार्थियों को 7वीं और 8वीं कक्षा से ही यह निर्धारित करने का अवसर मिल जाएगा कि वह भविष्य में किस विषय में पढ़ाई करेंगे और उन्हें किसमें रुचि है। इस सत्र से यह कोर्स सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य हो जाएंगे।

कई सरकारी स्कूलों में 607 नई वोकेशनल लैब बनकर तैयार हो चुकी हैं, जिनका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इससे हमारे बच्चे प्रशिक्षित होंगे और उनको भविष्य में भी इसका लाभ मिलेगा। इस सत्र से इन वोकेशनल कोर्स को नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में पढ़ना अनिवार्य कर दिया जाएगा। -डॉ. अरुण मनहास, निदेशक, समग्र शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed