फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 percent reduction in terrorist violence in Jammu Kashmir said Dilbag Singh

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह बोले- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा में 60 फीसदी की कमी

Sat, 15 Feb 2020 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Feb 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
60 percent reduction in terrorist violence in Jammu Kashmir said Dilbag Singh
security forces - फोटो : बासित जरगर

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर केंद्र शासित जम्मू कश्मीरी में सुरक्षा परिदृश्य की स्थिति की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि साल 2020 में अब तक के डेढ़ महीने में पिछले साल की तुलना में आतंकी हिंसा में साठ फीसदी की कमी पाई गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति की कोई बड़ी समस्या नहीं है। आतंकवादियों से मुठभेड़ के स्थलों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। चार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा श्रीनगर में ग्रेनेड हमलों में शामिल 12 आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 43 ओवर ग्राउंड वर्कर भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में 10 जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के थे। घुसपैठ कर आए तीन आतंकवादियों को बन टोल प्लाजा के पास मार गिराया गया। 11 आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुरक्षाबलों खासतौर से जम्मू कश्मीर पुलिस व अर्ध सैनिक बलों व सेना के आपसी समन्वय की प्रशंसा की। उन्होंने संतोष जताया कि उपराज्यपाल शासन में कोई भी बड़ी कानून व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं हुई है। दिलबाग सिंह ने बताया कि सर्विलांस तंत्र को मजबूत किया गया है। इसके परिणाम में दक्षिण कश्मीर के सात युवाओंं जोकि आतंकवादी बनने के लिए जा रहे थे उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed