फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 militants awaiting in terror launch pads to sneak into j&k

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की ताक में 60 आतंकी

Thu, 19 Mar 2015 10:06 AM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
60 militants awaiting in terror launch pads to sneak into j&k

लश्कर ए ताइबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी गुटों के कम से कम 60 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की ताक में बैठे हुए हैं। इन आतंकियों को सीमा पार पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन


यह खुलासा गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने किया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया इनपुट के मुताबिक, आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिये भारत में घुसपैठ की ताक में हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हमने सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता और चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए हरसंभव कदम उठाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीनों घुसपैठ के कई असफल प्रयास

60 militants awaiting in terror launch pads to sneak into j&k

पिछले दो महीनों में पाकिस्तान स्थित लश्कर ए ताइबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी गुटों ने देश में घुसपैठ की कई कोशिशें की हैं और उनमें से कुछ प्रयास सफल भी रहे हैं।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जम्मू और कश्मीर में 175 से अधिक घुसपैठ की कोशिशें हुईं। वर्ष 2014 में आईबी और एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की करीब 560 घटनाएं हुईं।

वर्ष 2013 में भारत-पाकिस्तान से लगती सीमा पर 354 घुसपैठ के मामले हुए जबकि 56 आतंकी मारे गए और 145 गिरफ्तार किए गए। वर्ष 2012 में घुसपैठ की 332 वारदातें हुई जबकि 30 आतंकी ढेर किए गए और 123 पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed