फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 pdp 5 bjp candidates to contest in LC election

पीडीपी छह, भाजपा पांच सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Sun, 15 Feb 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Feb 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
6 pdp 5 bjp candidates to contest in LC election

जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर भाजपा और पीडीपी की वार्ता का चाहे भले अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला हो मगर राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 11 सीटों के लिए दोनों दलों में गठबंधन तय हो गया है। पीडीपी विधान परिषद के चुनाव में छह उम्मीदवार खड़े करेगी, जबकि भाजपा पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। पीडीपी ने छह में से पांच उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप भी दे दिया है।

विज्ञापन


बस इसकी पार्टी स्तर पर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। पीडीपी सूत्रों के अनुसार पीडीपी ने जिन पांच नामों को अंतिम रूप दिया है, उनमें जम्मू से सुरेंद्र चौधरी, कश्मीर से जावेद मिर्चाल, सैफुद्दीन भट्ट, यासिर रेशी और कारगिल से इनायत का नाम शामिल है। सोमवार को छठे उम्मीदवार का नाम तय होने के साथ पार्टी आधिकारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि विधान परिषद चुनाव के लिए पीडीपी के साथ गठबंधन हो चुका है। भाजपा चुनाव में अपने पांच उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व एक से दो दिनों में नाम फाइनल कर देगा। नंबर गेम के हिसाब से भी विधान परिषद चुनाव में कुल 11 सीटों में से भाजपा पीडीपी गठबंधन के सात उम्मीदवार सेफ जोन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां-कांग्रेस गठबंधन से मुकाबला केवल चार सीटों के लिए हो पाएगा। इसमें भी कम से कम दो या तीन सीटें भाजपा पीडीपी-गठबंधन ले सकती है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि विधान परिषद चुनाव के लिए राज्यसभा चुनाव की तरह की दोनों पार्टियों में गठबंधन तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed