फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   55 new corona infections found in the state

प्रदेश में कोरोना के 55 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
55 new corona infections found in the state
जम्मू। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर के नौ जिलों में कोविड 19 संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इनमें जम्मू संभाग से छह जिले शामिल हैं। प्रदेश में 55 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 38 मामले हैं। इस बीच प्रदेश में 13000 कर्मचारियों को कोविड की वैक्सीन दी गई। जिला जम्मू में 1400 कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 55 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 47 मरीज हैं। जम्मू संभाग के राजोरी, डोडा, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी में 1-7 ही सक्रिय मामले रह गए हैं, जिससे आगामी दिनों में कई जिले कोविड मुक्त हो सकते हैं। प्रदेश में संक्रमित मामलों में गिरावट आई है। जम्मू में 8 और श्रीनगर में 19 संक्रमित मामले हैं। प्रदेश में अब तक 1944 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1222 मौतें हुई हैं। प्रदेश में वर्तमान में 593 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed