फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   546 new cases, 13 more deaths in the state

प्रदेश में 546 नए केस, 13 और मौतें

विज्ञापन
546 new cases, 13 more deaths in the state
जम्मू। प्रदेश में शनिवार को 546 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 214 और कश्मीर से 332 मामले शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में अब तक 36377 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। नए संक्रमित मामलों में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का चालक भी बताया जाता है। इस बीच प्रदेश में 13 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर से 9 मौतें हुई हैं। अब तक 691 लोग कोरोना का ग्रास बन चुके हैं, जिसमें 630 कश्मीर से हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में 134 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 23 ट्रैवलर और 111 अन्य वर्ग से हैं। शहर के पहाड़ी मोहल्ला से एक साथ 6 मामले मिले हैं। इसके अलावा कनक मंडी, पीर मिट्ठा, ढक्की सराजा, कृष्णा नगर आदि क्षेत्रों से नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू के भगवती नगर क्षेत्र में एक 65 वर्षीय कश्मीरी पंडित सदस्य की जीएमसी में मौत हुई। देर शाम को एक अन्य कोविड संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। श्रीनगर में 102, बारामुला से 18, पुलवामा से 22, बडगाम से 36, अनंतनाग से 22, बांदीपोरा से 49, कुपवाड़ा से 31, कुलगाम से 12, शोपियां से 12, गांदरबल से 28, राजोरी से 9, कठुआ से 19, उधमपुर से 18, रामबन से 1, सांबा से 8, डोडा से 10, पुंछ से 11, रियासी से 4 संक्रमित मामले मिले हैं। कुल 546 संक्रमित मामलों में से 88 ट्रैवलर और 458 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन

---प्रदेश में 6357 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 6357 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 457336 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 44917 को घर पर क्वारंटीन, 7672 को आइसोलेशन, 45707 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 358355 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 943981 सैंपलों में से 907604 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----648 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 648 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 119 और कश्मीर से 529 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 28020 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 6305 और कश्मीर से 21715 मरीज हैं।

----ग्रामीण क्षेत्रों में 42 संक्रमित
जम्मू। जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र अखनूर, डंसाल, भलवाल, नगरोटा, अरनिया, आरएस पुरा आदि क्षेत्रों में रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान में 1912 सैंपल लिए गए, जिसमें 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को कोविड प्रोटोकाल के तहत चिकित्सा देखभाल दी जा रही है। संक्रमित मामलों में यह दर 2.5 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed