फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5452 road accidents in the year 2021 in Jammu and Kashmir, 774 people lost their lives

चिंताजनक: जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2021 में 5452 सड़क हादसे, 774 लोगों ने गवाई जान, दुर्घटना वाले इलाकों की होगी पहचान 

Fri, 04 Mar 2022 12:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 12:40 PM IST
सार

सलाहकार राजीव राय भटनागर ने हादसों के प्रमुख कारणों को पहचाने के लिए परिवहन विभाग को सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय पुलिस थाने से डेटा एकत्र करना पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
5452 road accidents in the year 2021 in Jammu and Kashmir, 774 people lost their lives
जम्मू में बैठक करते अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्ष 5452 सड़क हादसे हुए। इसमें 774 लोगों की मौत हुई, जबकि 6972 लोग घायल हुए। एक दशक में 22 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत किए गए हैं और प्रति हजार वाहन दुर्घटनाओं की संख्या हर गुजरते साल कम हो रही है। यह जानकारी आठवीं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दी गई। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने राजभवन में परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परिवहन विभाग को जुलाई तक ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान (आईडीटीआर) और निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र (आईसीसी) को शुरू करने के लिए कहा, ताकि जांच वैज्ञानिक तरीके से हो सके।
विज्ञापन


सलाहकार ने हादसों के प्रमुख कारणों को पहचाने के लिए परिवहन विभाग को सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय पुलिस थाने से डेटा एकत्र करना पर्याप्त नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल का दौरा कर इन घटनाओं के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाकर वैज्ञानिक अध्ययन करना होगा। इससे मौतों को कम किया जा सकेगा। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए व्यापक नीति अपनाने को कहा।

सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को दूर करने को कहा। पुलिस और परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता करने के लिए योजना बनाने को कहा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, राज कुमार गोयल माैजूद रहे।

इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त डीजीपी, यातायात, टी. नामग्याल, आयुक्त सचिव, परिवहन, हिरदेश कुमार, परिवहन आयुक्त, प्रदीप कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। 



थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट करने के लिए कहा
सलाहकार आरआर भटनागर ने प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों का थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट करने के लिए कहा। ऑडिट के दौरान सड़कों में बताई गई कमियों को दूर करने लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटरों की स्थिति, इंटेलिजेंट ट्रैफिक लाइट सिस्टम की स्थापना, अतिक्रमणों को हटाने, दुर्घटना अवरोधों के निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed